ED Raid In CG: कृषि कारोबारी के घर ईडी की रेड, हो रही दस्तावेजों की जांच
भिलाई। ED Raid In CG: छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जिसमें भिलाई के अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर छापा मारा गया है।
बता दें कि, रेड में ईडी के 6 से अधिक अधिकारी शामिल है। सीआरपीएफ की टीम भी घर के बाहर मौजूद है। वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच की जा रही है। बताया गया कि, संस्थान कृषि और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। जिसमें वित्तीय अनियमितता को लेकर ही जांच हो रही है।
ED Raid In CG: रायपुर के शंकर नगर में एक बड़े कारोबारी विनय गर्ग के घर पर ईडी ने दबिश दी है। इस कार्रवाई में ईडी के 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं। ईडी की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




