Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहेल्थ

समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचे डॉक्टर, 32 डॉक्टरों को जारी किया गया नोटिस जारी

बिलासपुर। अस्पताल में वक्त पर नहीं पहुंचने पर डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें 30 से अधिक डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। जिला अस्पताल का ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होता है। लेकिन 32 डाक्टर एक घंटे विलंब से सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। इसे सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लेट आने वाले 32 डाक्टर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

जिला अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही की वजह से पहुंचने वाले मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोजाना ओपीडी सुबह नौ बजे से संचालित होता है। ऐसे में मरीज तो इलाज करवाने के लिए सुबह नौ बजे से पहुंच जाते हैं। लेकिन, डाक्टरों का लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में अक्सर ओपीडी की शुरुआत सुबह 10 से हो पाती है। इसकी वजह से रोजाना सैकड़ों मरीजों को डाक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। चेतावनी देने के बाद भी डाक्टर समय पर नहीं आ रहे थे। वही सोमवार को इस लेटलतीफी को सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। इसके बाद तत्काल देरी से आने वाले सभी डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसमें 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close