Breaking news
Advertisement
क्राइमबड़ी खबररायपुर

राजधानी में चाकूबाजी का खुलासा : मामूली विवाद पर दिया था घटना को अंजाम, पुलिस ने चंद घंटो में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी में बीती रात टिकरापारा इलाके में चाकूबाजी की घटना से युवक की मौत हो गई थी। जिस घटना का पुलिस ने चंद घंटो में ही खुलासा कर दिया है। मामले में जांच-पूछताछ के बाद पता चला कि बाइक से कट मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसपर आरोपियों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, अवीवा ग्रीन सिटी, डुंडा का रहने वाला मोहम्मद अमान खान बीती रात अपनी जनरल स्टोर को बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान टिकरापारा इलाके के गुड्डा होटल के पास बदमाश महेंद्र बाघ और उसका साथी गोविंदा जोशी बाइक से युवक को कट मारते हुए आगे बढ़ गए थे। इस पर मोहम्मद अमान का विवाद हो गया, और आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें टिकरापारा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात हुई हत्या की घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। आरोपी महेंद्र बाघ और गोविंदा जोशी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close