Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

खड़ी ट्रक से टकराई CRPF जवानों की कार, हादसे में 4 की मौत, सीएम साय ने ट्वीट कर जताया दुख

धमतरी।  Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दर्दनाक सड़क हादस में बटालियन के 4 जवानों की मौत हो गई है। बताया गया कि, डिजायर कार खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिससे की ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए।  वहीं इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन जगदलपुर के 5 जवान रायपुर जा रहे थे, तभी धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी गांव से लगे बायपास में आज सुबह एक डिजायर कार खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे की कार सवार जवान खून से लथपथ हो गए। वहीं इस हादसे में दो जवानों की मौके पर दर्दनाक हो गई, जबकि दो जवानों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि, जिन जवानों की मौत हुई है। उसमें हेंड कास्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड,इसके साथ सिविलियन चालक हीरा लाल नगर, पड़रिया रीवा शामिल है। ये सभी जवान कोबरा बटालियन के थे। घटना में एक जवान अभिमान राय घायल हुए है, जिनका इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा था,जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। वहीं मृतक जवानों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

सीएम साय ने जताया दुख

Dhamtari Road Accident:  आज धमतरी में हुए अत्यंत दुखद सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के हमारे वीर जवानों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। राष्ट्रसेवा में समर्पित दिवंगत जवानों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल जवान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। इस दुखद घड़ी में हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। ॐ शांति!

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close