Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा

कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत बने पहले सवारी, अधिकारियो ने की ई-रिक्शा की ड्राईविंग

बालोद। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के विशेष पहल पर अपने कामकाज के सिलसिले में कलेक्टोरेट आनेजाने वाले आम लोगो को आवागमन की सुविधा प्रदान करने आज से ई-रिक्शा प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में आज ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू एवं सत्यवती पौषार्य को ई-रिक्शा सौंपकर बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक आवागमन करने हेतु महत्वपूर्ण सौगात दी है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत बालोद तहसील के 02 महिलाओ को ई-रिक्शा योजना से लाभान्वित करते हुए आम लोगो के लिए बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक सस्ता एवं सुगम यातायात की सुविधा प्रारंभ की है।

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं डाªयविंग कर यात्रियो की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही इस ई-रिक्शा का अवलोकन भी किया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सीईओ जिला पंचायत ने सोमलता साहू के ई-रिक्शा में बैठकर कुछ दूरी तक सफर करते हुए इस ई-रिक्शा के पहले सवारी बने। इस दौरान अधिकारियो ने ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू को अपना किराया भी दिया।

कलेक्टर डाॅ़. गौरव कुमार सिंह ने ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू एवं श्रीमती सत्यवती पौषार्य को ई-रिक्शा सौपतें हूए यात्रियो को बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक 10 रूपये किराया लेने तथा दिव्यांग ,गरीब आदि जरूरतमंद व्यक्तियांे को आवश्यकता पड़ने पर 10 रूपये से कम दर पर या निशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियो को कलेक्टोरेट परिसर के पार्किंग स्थल में ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close