आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, स्पेशल ट्रेन का करेंगे शुभारंभ, देखें शेड्यूल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे वे रायपुर से राजिम के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे “राजिम से रायपुर” के लिए स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद, मुख्यमंत्री 1:30 बजे राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे और मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे वे मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे और राज्योत्सव 2025 के आयोजन के संबंध में चर्चा करेंगे और दिशानिर्देश देंगे। इस दौरान बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
CM Sai Today Program: वहीं बता दें कि, राजिम और रायपुर के बीच ट्रेन सेवा का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है जो दोनों शहरों के बीच यातायात को सुविधाजनक बनाएगा। ट्रेन के शुरू होने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और रायपुर से राजिम की दूरी महज एक घंटे 35 मिनट में पूरी होगी।





