Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, अब इस पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम स्व. करूणा शुक्ला के नाम पर होगा….

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है की बलौदाबाजार पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम अब स्वर्गीय करूणा शुक्ला पॉलिटेक्निक कॉलेज होगा। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार के विप्र वाटिका में आयोजित सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री बघेल ने संबोधित करते हुए बलौदाबाजार पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय करुणा शुक्ला के नाम पर करने और ब्राम्हण समाज के लिए करूणा शुक्ला के नाम पर भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाने के लिए अनुसंधान का आव्हान इतिहास विदों, विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं से किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को संबोधित करते हुए ग्राम तिल्दाबांधा( बलौदाबाजार) में पानी की अतिरिक्त व्यवस्था एवं मोपका (भाटापारा) में कॉलेज का नामकरण श्री रामनाथ वर्मा के नाम पर करने की घोषणा की।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close