Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeक्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, 6 राज्यों में फैला नेटवर्क

व्हाट्सएप कॉल और फर्जी लिंक से करते थे ठगी, मोतिहारी में दो लोगों से उड़ा लिए 5 लाख रुपये; गिरोह में 20 से ज्यादा सदस्य सक्रिय

मोतिहारी : बिहार पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गोपालगंज जिले से पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान उचका गांव सफी टोला हरपुर निवासी रोहित कुमार और परसौनी खास निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि इनके खिलाफ ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और बिहार में कई शिकायतें दर्ज हैं।

मोतिहारी में भी पांच लाख की ठगी

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने मोतिहारी के दो लोगों से कुल पांच लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। पलनवा बेलवा गांव के वीरेंद्र कुमार के खाते से बदमाशों ने यूपीआई के जरिए ₹2,71,721 रुपये उड़ा लिए। शिकारगंज हजार गांव के अमित कुमार से ₹2,91,100 रुपये की ठगी की गई।

कैसे फंसाते थे शिकार?

गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। सबसे पहले शिकार को व्हाट्सएप कॉल कर विश्वास में लेते। इसके बाद एक फर्जी ट्रेडिंग लिंक भेजते और कहते कि इससे अच्छी कमाई होगी।
पीड़ित को छोटे-छोटे टास्क दिए जाते ताकि वह सिस्टम पर भरोसा कर ले। जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करता या टास्क पूरा करता, उसके बैंक खाते से बड़ी रकम सीधे निकाल ली जाती। अमित कुमार भी इसी जाल में फंसे। उन्हें ट्रेडिंग के नाम पर लगातार टास्क दिए गए और धीरे-धीरे उनके खाते से लाखों रुपये साफ हो गए।

पुलिस का ऑपरेशन

शिकायत के बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच की। इसमें गिरोह का तार गोपालगंज से जुड़ा मिला। फिर डीएसपी अभिनव पराशर, इंस्पेक्टर नवीन कुमार और अन्य अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

20 से ज्यादा सदस्य सक्रिय

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि उनके गिरोह में 20 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। इनमें से एक मास्टरमाइंड भी है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस की विशेष टीमें गिरोह के अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close