Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़युथ अड्डारायपुर

मुख्यमंत्री आज राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव के विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत, युवाओं के बीच अचानक पहुंचे भूपेश, देखने मिला अलग अंदाज..

रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव समारोह के दूसरे दिन भी जनजातीय लोक-नृत्यों, वाद्यों एवं परिधानों ने इंद्रधनुषी छटा बिखेरी। इसके साथ ही आयोजन स्थल की साज-सज्जा ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक और नया अंदाज देखने को मिला।

समारोह में युवाओं के बीच अचानक पहुंचे और किया प्रोत्साहित…

कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले महोत्सव स्थल पर मौजूद युवाओं के बीच पहुंचे और उनसे बाच-चीत की। उन्होंने कहा कि युवा देश के भावी कर्णधार है। उनमें असीम ऊर्जा सन्निहित है। वे इसका उपयोग कर देश तथा समाज के नव निर्माण में महती भागीदारी निभाएं। ये सभी युवा छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट ऐसोसिएशन से थे, जो प्रदेश में संस्कृति से जुड़े ऐसे अनूठें आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई एवं धन्यवाद देने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री आज विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर यानी आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के विजेता दलों को पुरस्कार वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री विजेता नृतक दलों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। अतिथियों के समक्ष यूगांडा के दल और आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज रात्रि 8 बजे साईंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close