Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का नया फैसला, अब सस्ती शराब नहीं बेच सकेंगे बड़े रेस्टोरेंट, पिलानी होगी हाई ग्रेड शराब

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की नई बार पॉलिसी के तहत अब  स्तरीय (स्टार) रेस्टोरेंट्स में सस्ती शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे प्रतिष्ठानों को अब केवल हाई ग्रेड (प्रीमियम) शराब ही परोसनी होगी। इस फैसले का उद्देश्य शराब बिक्री को व्यवस्थित करना और राजस्व बढ़ाना बताया जा रहा है।

बता दें कि, नई नीति के अनुसार निर्धारित श्रेणी के रेस्टोरेंट्स और बार में लो-कॉस्ट शराब नहीं बेची जा सकेगी। ग्राहकों को केवल प्रीमियम ब्रांड्स ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही अगर कोई पार्टी देना चाहे तो बार कमिश्नर की अनुमति नहीं बल्कि कलेक्टर को आवेदन देना होगा।

Raipur News: वहीं 1 अप्रैल से शराब बिक्री वित्तीय वर्ष की शुरूआत होगी। जिसमें शराब महंगी होगी। वहीं इन महंगी शराब से सरकार को उसी अनुपात में राजस्व मिलेगी। इसके साथ ही बची हुई शराब नष्ट की जाएगी  नहीं तो उसे अवैध माना जाएगा।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close