छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर सुरेश रैना पहुंचे रायपुर, डिप्टी सीएम अरूण साव से की मुलाकात

रायपुर। देश भर में इस समय आईपीएल की धूम है। क्रिकेट प्रेमी अपने अपने पसंदीदा टीम की जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वही आईपीएल समाप्त होने के कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL) का आगाज होना है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। सुरेश रैना ने यहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी प्रतीक चिन्ह भेंट कर रैना का स्वागत किया। वहीं स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Advertisement




