Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

CG NEWS : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत

 

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित एक सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में एक नवजात को जन्म दिया और उसे शौचालय के कमोड में फेंक दिया। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती

जानकारी के मुताबिक, छात्रा को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद काटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उसकी हालत संदिग्ध लगी। इसी दौरान बाथरूम से नवजात के शव की सूचना मिली। जब जांच की गई तो शौचालय के कमोड में बच्चा मृत अवस्था में मिला।

READ MORE : रायपुर : शादी में गए परिवार के घर 12 लाख की चोरी, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किरायेदार ने दिया वारदात को अंजाम

 

मेडिकल जांच और पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। छात्रा को निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला यौन शोषण का है या आपसी संबंधों का परिणाम है।

READ MORE : CG अवैध प्लॉटिंग के मामले में 80 से ज्यादा किसानों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ी चिंता

 

छात्रावास प्रबंधन पर उठे सवाल

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रा जिला मुख्यालय के सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अब सवाल उठ रहा है कि छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी हॉस्टल या स्कूल प्रशासन को क्यों नहीं लगी। मामले में प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

पुलिस और बाल संरक्षण इकाइयों ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close