Breaking news
Advertisement
big breakingचुनावछत्तीसगढ़

CG Big News : मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहा था अभिकर्ता रोकने पर बहस, देखें वीडियों…

भिलाई । देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज उसका परिणाम जारी हो रहा है। आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। आज फैसला हो जाएगा कि कौन सी पार्टी देश में सरकार बनाएगी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। लेकिन इससे पहले दुर्ग जिले Durg district से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अभिकर्ता और पुलिस Police के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी की चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दरअसल, प्रतिबंधित सामग्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

आपको बता दें कि देश के 543 साटों के लिए आज मतगणना होगा। वहीं हर मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही काउंटिंग सेंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

दो माह से नहीं मिला वेतन, रसोइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए नीलू ओगरे ने क्या कहा…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close