अल-लजीज रेस्टोरेंट की बिरयानी में मिली इल्लियां, जोमेटो के जरिए ऑर्डर किया था बिरियानी, मैनेजमेंट ने लगाया संस्थान को बदनाम करने का आरोप…

क्या हो अगर आप बिरयानी खाने और आपको आपके प्लेट में इल्लिया नजर आ जाये, जी हाँ कुछ ऐसा ही मामला भिलाई से आया है, जहाँ भिलाई में दक्षिण गंगोत्री में स्थित अल-लजीज रेस्टोरेंट की बिरयानी में इल्लियां मिली है, छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने दक्षिण गंगोत्री में स्थित अल-लजीज रेस्टोरेंट से जोमेटो के जरिए बिरियानी ऑर्डर किया था। महिला का आरोप है
कि जब उसने बिरियानी और इसके साथ मिला रायता थाली में निकाला तो इसमें सफेद इल्लियां मौजूद थी। महिला ने जब इसकी शिकायत रेस्टोरेंट से की तो मैनेजमेंट ने उल्टा संस्थान को बदनाम करने का आरोप लगा दिया। रेस्टोरेंट के इस व्यवहार और लापरवाही की शिकायत महिला ने इसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में की। इसके बाद विभाग ने छापा मारा तो रेस्टोरेंट में वहां भारी गंदगी मिली। किचन में वेज और नॉन-वेज फूड साथ में रखे हुए थे। वहीं मैदे में कीड़े भी पड़े मिले।
महिला की शिकायत मिलने पर भिलाई के एसडीएम हितेश पिस्दा ने फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को अल-लजीज बिरियानी सेंटर में छापा मारकर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद फूड सेफ्टी के अधिकारियों ने बुधवार को रेस्टोरेंट में छापा मारा।
दिल्ली से लौटते ही CM साय ने दी खुशखबरी–छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात




