
रायपुर- भाठागांव के गंगा स्टील इंडस्ट्री में बुधवार रात को चोरों ने धावा बोला है.जहाँ लाखों की चोरी करके चोर शटर का ताला तोड़कर भाग निकले.
मिली जानकारी के अनुसार वर्ल्ड फोर्ट निवासी अभिषेक अग्रवाल की फैक्ट्री में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. रात के अंधेरे में चोर 4 लाख की नगदी उड़ा ले गए.
बता दें कि सुबह 9 बजे जब अभिषेक अग्रवाल फैक्ट्री पहुंचा तो पता चला कि शटर का ताला टूटा हुआ है.जिसके बाद अभिषेक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पूरा मामला पुरानी बस्ती थाने का है. पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है.
Advertisement




