Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, ससुर ने बहु की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया, जानिए पूरा मामला…

अंधे कत्ल की गुत्थी आखिर अब सुलझ गयी है. ससुर ने ही अपनी बहु की हत्या कर शव को नीम के पेड़ में लटका दिया था...

कवर्धा- कवर्धा जिले से हाल ही में एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई थी जिसकी गुत्थी अब सुलझा ली गई है. 26 नवम्बर को अंधियारी खुर्द में एक महिला का शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था. जिसे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी.परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी.एम. के लिए रवाना किया गया. तथा विवेचना दौरान पी.एम. रिपोर्ट में सस्पेक्टेड मर्ग होना पाया गया।

बता दें कि, संदेह के आधार पर मृतिका के ससुर से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर शव को नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका कर पुलिस एवं ग्राम वासियों को गुमराह करने का प्रयत्न किया।

आरोपी दशरथ चंद्रवंशी पिता स्वर्गीय कौदा चंद्रवंशी, उम्र 75 वर्ष साकिन अंधियारी खुर्द थाना पांडातराई जिला कबीरधाम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा- 302, 201, I.P.C. के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर सलाखों के भीतर पहुंचाया गया।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close