Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेश

बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर हमला, हमलावरों ने कई राउंड बरसाई गोलियां

Elvish Yadav

गुरूग्राम। Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हरियाणा के गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की है। हमले के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। वहीं इस हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दरअसल, मामला सुबह करीब 5:30 बजे का बताया जा रहा है। वहीं जिस वक्त फायरिंग की गई उस समय घर पर एल्विश की मां सुषमा यादव मौजूद थी। जिसके बाद एल्विश के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि, एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। वहीं इस हमले के बाद से एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस हमले को लेकर यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया, “सुबह- सुबह हमें आवाज आई। हमने बाहर आकर देखा तो लगा कि गोलियां चली हुई हैं। सड़क पर हमने देखा तो खोखे पड़े थे। CCTV में हमने देखा तो पता चला कि 2 लोगों ने फायरिंग की है, तीसरा कहीं और होगा। 15 से ज्यादा गोली चली थी। हमें कोई धमकी नहीं मिली। हमें किसी पर शक नहीं है। वे(एल्विश यादव) बाहर हैं। सभी लोग ठीक हैं।”

Elvish Yadav: बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। वे लंबे समय से अक्सर विवादों में घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में व रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के जहर का लोगों को सेवन कराने व अन्य कई आरोप में मुकदमा दर्ज है। एल्विश के खिलाफ आईपीसी व एनडीपीएस अधिनियम की कई धाराओं में मामला दर्ज है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close