एंटी क्राइम यूनिट की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा चला रहे युवक को किया गिरफ्तार, इंडिया-पाक मैच में लगा रहा था बैटिंग
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Online Betting: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में साईं मंदिर के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त रेड में आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश आसरवानी,निवासी तेलीबांधा बताया। जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो BET4WIN लिंक आईडी के जरिए टी-20 मुकाबलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना सामने आया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3,350 रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड और सट्टा-पट्टी का हिसाब किताब जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है।
Raipur Online Betting: आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और पूछताछ के आधार पर जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।




