Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

राखी से पहले राजघराना व नैवेद्य मिष्ठान के प्रोडक्शन यूनिट में छापा, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई…

राखी से पहले राजघराना व नैवेद्य मिष्ठान के प्रोडक्शन यूनिट में छापा, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई

रायपुर के राजघराना मिष्ठान व नैवेद्य मिष्ठान के प्रोडक्शन यूनिट में छत्तीसगढ़ फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने छापेमारी की कार्रवाई की है, डिपार्टमेंट के द्वारा सभी फूड स्टॉल और मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है। गौरतलब है की रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है, और ये वही त्यौहार है, जब मिठाई का करोड़ों का कारोबार होता है। और इसी बात को ध्यान में रखकर खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में छापा मार कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट सहायक आयुक्त नितेश मिश्रा ने बताया कि त्योहार और रक्षाबंधन से पहले का माहौल को ध्यान में रखते हुए लगातार रायपुर के सभी फूड स्टॉल और मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है ।इसी कड़ी में सोमवार को राजघराना स्वीट और नैवेद्य के प्रोडक्शन यूनिट से मिठाई के नमूने लिए गए है। सैंपल्स की जांच की जाएगी यह कार्रवाई लगातार अभियान चलाकर रायपुर राजधानी रायपुर में जारी रखी जाएगी।
वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे ने मिठाई दुकान संचालकों से अपील की है कि है कि वे अपने दुकान का लाइसेंस,अनुज्ञप्ति और पंजीयन को चेक करवा ले। अगर उनका लाइसेंस समाप्त हो गया है तो उसे फिर से बनवा ले।अपनी दुकानों में साफ सफाई और सुरक्षा मानकों के नियम को पालन करें।उसके बाद ही मिठाई और खाद्य सामग्री की बेचे। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के कार्रवाई करने पर 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

कांग्रेस का देश प्रेम एक दिखावा- अरुण साव..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close