Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

बाजे,नगाड़े और धुन में थिरके SSP, कलेक्टर के साथ पुलिसकर्मी…देखिए वीडियो..!

Baje, drums and tunes SSP, policeman with collector ... Watch the video ..!

हिमांशु/राजधानी में कल शांतीपूर्ण होली का त्यौहार सम्पन्न होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं.इस दौरान पुलिस लाइन में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर नागाड़े बजाकर ग़ुलाल लगाकर जश्न मनाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारी और अधिकारी सब रंग में सराबोर होकर होली का आनंद लिया.

बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं.”

वहीँ SSP डॉ.लाल उमेद सिँह ने भी पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की “हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. जब लोग होली मना रहे थे, तब हम लोग उनकी सुरक्षा में तैनात थे.”उन्होंने यह भी कहा कि होली की सफलता के पीछे महीने भर की तैयारी थी. अलग-अलग दौर की बैठकें की गईं, रणनीति बनाई गई और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई. परिणामस्वरूप रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई और कोई गंभीर घटना नहीं घटी…

 

वहीँ निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि होली से पहले अधिकारियों को तैनात किया गया था और जहां-जहां होलिका दहन होना था, वहां रेत, मुरम और लकड़ी पहले से जमा कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों पर होलिका दहन हुआ और निगम के कार्यों के कारण सड़कें और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रही. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि शासन-प्रशासन और सभी अधिकारियों के सहयोग से इस बार की होली पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही.राजधानी में शांति और सौहाद्र से होली का उत्सव शानदार रहा..

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close