प्रदीप मिश्रा के बाद महाराज इंद्रदेव के बिगड़े बोल, कहा ब्लाउज खोलकर देख लो, ये सीता नहीं ..

वृंदावन में भागवत प्रवचन करने वाले महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज परेशानी में घिरते हुए नजर आ रहे है, दरअसल महाराज द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम एवं सीता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर ब्रजभूमि में एक बार फिर से बबाल मच गया है,
जानकारी के मुताबिक वृंदावन में भागवताचार्य महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज द्वारा भगवान श्री राम और माता सीता के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की गयी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस प्रवचन में महाराज ने रामलीला में माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाने वालों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है, कहा कि रामलीला में जो पात्र भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाते हैं वे सिगरेट शराब पीते हैं. इंद्रदेव यहीं नहीं रुके , उन्होंने आगे कहा कि, हम सबने देखा है, जाओ जाके ब्लाउज खोलकर देख लो, ये सीता नहीं पूरा कुंभकर्ण है. जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची और धार्मिक भावनाएं भड़क गई हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है, लेकिन अब संत समाज ने शांति और समरसता की अपील की है.
वृंदावन और आसपास के 25 गांवों की पंचायत ने रविवार को ऐलान किया कि छटीकरा से वृन्दावन में भागवताचार्य के निवास तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे और प्रदर्शन करेंगे. इस बीच, चतुःसम्प्रदाय पीठाधीश्वर फूलडोल महराज ने भागवताचार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की है और कहा कि संतों की एक आपातकालीन बैठक जल्दी ही बुलाई जाएगी. बैठक में इन्द्र देवानन्द महराज के खिलाफ उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ में हो रहे नक्सल मुठभेड़ पर CLP का सनसनीखेज आरोप…




