घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने आई मां बहन पर भी किया वार, जानें वजह
कोरबा। Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी और मां व बहन पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर के पास का है। जहां रामेश्वर साहू नामक एक व्यक्ति ने चरित्र शंका होने पर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर जनलेवा हमला किया। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां और बहन पर भी उसने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे की तीनों को गंभीर चोट आई।
वहीं घर में मची चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो आरोपी की पत्नी, मां और बहन घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद घायलों को घर से निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया गया कि, इस घटना में घायल पत्नी सुक्रिता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Korba Crime News: मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि,रामेश्वर साहू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में बताया गया कि, इससे पहले भी आरोपी पति पत्नी की रिपोर्ट पर जेल जा चुका है।




