Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : वर्षों बाद स्कूल में मिले गणित और विज्ञान के शिक्षक, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर

 

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले के हाई स्कूल वासड़ी में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत इस बार खास रही। वर्षों से जिन विषयों के शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी, आखिरकार अब वह पूरी हो गई है। विद्यालय में गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के व्याख्याता नियुक्त किए गए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

वर्षों से झेल रहे थे शिक्षक अभाव

हाई स्कूल वासड़ी के छात्र लंबे समय से गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी से जूझ रहे थे। इससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि परीक्षाओं में भी उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहा था। इन विषयों की मूलभूत समझ के अभाव में छात्रों का भविष्य अधर में नजर आ रहा था। परंतु इस वर्ष जैसे ही इन विषयों के लिए व्याख्याता नियुक्त किए गए, छात्रों को नई उम्मीद मिली है।

READ MORE :11 साल बाद संतान सुख की उम्मीद मातम में बदली, डॉक्टर नहीं थे मौजूद, प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत

स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने जताई खुशी

गणित और विज्ञान विषयों के लिए व्याख्याता मिलने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ मुलाकात की और व्यवस्था में सुधार को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अब उनमें एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

युक्तिकरण योजना की सराहना

अभिभावकों ने शिक्षकों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना की वजह से ही आज उनके बच्चों को गणित और विज्ञान जैसे विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी।

 

READ MORE : छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: बिलासपुर, धमतरी और जांजगीर-चांपा में ताबड़तोड़ कार्रवाई

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

इस बदलाव के साथ ही अब अभिभावकों और छात्रों को उम्मीद है कि भविष्य में भी शिक्षा विभाग इसी प्रकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाएगा। नई नियुक्तियों से छात्रों की पढ़ाई नियमित होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी, और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close