Breaking news
Advertisement
झारखंडदेश

Exam में कम नंबर मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, टीचर सहित तीन को पेड़ से बांधकर पीटा

दुमका। झारखंड के दुमका जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के गोपीकांदर स्थित संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने अपने स्कूल के टीचर, क्लर्क और चपरासी को पेड़ से बांधा और जमकर पिटाई की है। इसके साथ ही छात्रों ने इस मामले का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है। इस मामले के दोषी छात्रों पर कार्रवाई होगी।

दरअसल, तीन-चार दिनों पहले जैक द्वारा आयोजित नवमी की प्रैक्टिकल परीक्षा में 11 छात्रों को काफी कम अंक मिले। जिससे छात्र फेल हो गए हैं। जिसके बाद सोमवार को सभी छात्र झुंड बनाकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद छात्र टीचर कुमार सुमन और क्लर्क सोनेराम चौड़े के पास पहुंचे और प्रैक्टिकल में कितने नंबर मिले हैं, उसे दिखाने की मांग करने लगे। लेकिन पेपर दिखाने से इनकार किए जाने पर छात्र गुस्सा गए और दोनों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस घटना के समय स्कूल का चपरासी अचन्तु मल्लिक भी मौजूद था।

जिसके बाद आक्रोशित छात्रों में इन तीनों को स्कूल परिसर में एक आम के पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। तीनों के पेड़ से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रों द्वारा कहा जा रहा है कि जानबूझकर कम नंबर दिया है। इसलिये बंधा हुआ है। वीडियो लाइव करो, ताकि देश इस वीडियो को देख सके। लेकिन कुछ देर बाद टीचर के आग्रह पर सबको बंधन मुक्त कर दिया गया।

दुमका उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्कूल के बच्चे प्रैक्टिकल में कम नंबर आने पर टीचर को दोषी ठहरा रहे थे और इस तरह की हरकत की गई है। इस मामले की जांच जिला कल्याण पदाधिकारी और गोपीकांदर के बीडीओ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या वास्तव में प्रैक्टिकल में नंबर कम रहने की वजह से छात्र फेल हुए हैं। डीडीसी ने कहा कि मामला कुछ भी हो, लेकिन छात्रों ने शिक्षक की पिटाई की है, जो काफी गंभीर है। इसमें दोषी छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close