Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दिल्ली के कई स्कूलों में हड़कंप, मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली। Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक साथ कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस की टीमें तुरंत सभी प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं स्कूल परिसर को खाली कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9 बजे झंडेवालान के BD तमिल एजुकेशन को किया गया था। इसके बाद ब्रिटिश स्कूल और एसपीवी स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल मिले। स्कूल प्रशासन की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया और जांच शुरू की गई। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Delhi Bomb Threat: बता दें कि, इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली के करीब नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का CM स्कूल, INA का DTA स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल थे। वहीं लगातार मिल रही इन धमकी भरे मेल से पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close