Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय भर्ती पर विधानसभा में सवाल, मुख्यमंत्री ने जांच जारी होने की दी जानकारी 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सोमवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में शैक्षणिक पदों की भर्ती में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

 

चंद्राकार ने सरकार से पूछा कि विश्वविद्यालय में कितने पद स्वीकृत हैं, और क्या भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि यदि कोई शिकायत प्राप्त हुई है, तो उस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई।

 

जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 59 शैक्षणिक पदों — प्राध्यापक (10), सह प्राध्यापक (19), सहायक प्राध्यापक (30) — की भर्ती के लिए 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

 

इस पर अजय चंद्राकार ने आरोप लगाया कि भर्ती में मनमानी हुई है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों (46, 48, 54 वर्ष के) को नियुक्त किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने भर्ती की जांच कराने की मांग की।

 

मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है, और एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विधानसभा में यह मामला उठने से विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं और अब जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close