Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशबड़ी खबरहादसा

वृंदावन में बड़ा हादसा: बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा मकान, पांच की मौत

उत्तरप्रदेश। मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पुराने मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये घटना बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ले की है, जहां मंगलवार की शाम की करीब साढ़े पांच बजे तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। जिसके मलबे की चपेट में नीचे से गुजर रहे कई श्रद्धालु आ गए। ये मकान काफी पुराना बताया जा रहा है और पिछले कई दिनों से यहां हो रही बारिश की वजह से इसमें पानी भी भरा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त इस छज्जे पर बंदरों के गुट में लड़ाई हो रही थी और वो उछल कूद कर रहे थे। इसी झगड़े के दौरान अचानक दीवार नीचे गिर गई।

डीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। डीएम पुलकित खरे में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मथुरा में कई दिनों से बारिश हो रही है। ये इमारत काफी जर्जर हालत में थी। हादसे की वजह की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नगर निगम की टीम इमारत की जांच करेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close