Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

भूपेश हिन्दू धर्म को गंदा बताने वाले को कांग्रेस से बाहर कराएं या खुद कांग्रेस त्यागें- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सतीश जारकिहोली द्वारा हिन्दू शब्द को गंदा शब्द बताने पर कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहा है कि हिंदू शब्द की गलत व्याख्या सनातन संस्कृति का अपमान है । यही भूपेश बघेल और उनके नेता राहुल गांधी का असल राजनीतिक धर्म है। राहुल गांधी हिन्दू और हिंदुत्व को अलग अलग कर नई व्याख्या करते हैं और भूपेश बघेल राहुल के अनर्गल प्रलाप के ब्रांड एम्बेसडर बने घूमते हैं। जबकि कांग्रेस के सनातन हिन्दू विरोधी चरित्र का प्रदर्शन उसके कर्नाटक अध्यक्ष ने कर दिया है।

पूर्व मंत्री तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने है। कांग्रेस मूलतः सनातन हिन्दू विरोधी है। इसके नेता जब चाहे हिंदुत्व का अपमान करते हैं। भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते हैं। काल्पनिक बताते हैं और हिंदुओं के वोट की लालच में जनेऊधारी बन जाते हैं। पुष्कर हो आते हैं। गोत्र भी बता देते हैं। यहां पर कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री खुद अपने आप हिन्दू व सनातनी बताते हैं। भजनों पर नृत्य करने का स्वांग करते हैं। आज उन्हीं की पार्टी के कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष ने हिंदू धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक विवादित और निंदनीय टिप्पणी की है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण के झंडावरदार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताए कि क्या वे अपने कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष की बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अगर वास्तव में हिंदू धर्म को मानते हैं, भगवान राम में आस्था रखते हैं, सनातन संस्कृति को मानते हैं, सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से तुरंत ऐसे हिंदू विरोधी प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाही कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग करें और मांग पूरी न होने पर हिन्दू धर्म का अपमान करने वाली कांग्रेस का परित्याग करने का साहस दिखाते हुए अपने हिन्दू होने का परिचय दें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close