Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशयुथ अड्डा

अखिल भारतीय रेलवे चैम्पियनशिप में दपूम रेलवे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दिनेश ने जीता स्वर्ण पदक…

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मोहन सुब्रमण्यम और आकाश दास का शानदार प्रदर्शन, दपूम रेलवे ने किया डिजिटल इंडिया के सपने को साकार...

रायपुर- 17 दिसम्बर यानी आज 52वें अखिल भारतीय रेलवे क्रास कंट्री चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उदयपुर में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दिनेश ने पुरुष व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। मुन्नी देवी ने महिला व्यक्तिगत श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्पोर्ट्स एसोसेसियन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दिया हैं।

दपूम रेलवे ने किया डिजिटल इंडिया के सपने को साकार…
आज शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु गूगल मीट के माध्यम से विद्युत परिचालन, यांत्रिक एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, ऑल राइट सिग्नल का आदान-प्रदान, हॉट एक्सेल का कारण, लक्षण एवं निवारण, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा अग्निशामक यंत्र का प्रदर्शन। इस संरक्षा सेमिनार में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 42 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

शुक्रवार को 35 वी अखिल भारतीय रेलवे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता चेन्नई का फाइनल दोपहर 2:30 से प्रारंभ हुआ. जिसमें हमारे दो खिलाड़ी आकाश दास 60 किलोग्राम वजन वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त किए एवं मोहन सुब्रमण्यम ने 90 किलोग्राम वजन वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बॉडीबिल्डिंग टीम को एक नए शिखर पर पहुंचाया.आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बॉडीबिल्डिंग टीम से मोहन सुब्रमण्यम ने 35 वीं अखिल भारतीय रेलवे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर हम सभी को गौरवान्वित किया है.


बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मोहन सुब्रमण्यम और आकाश दास का शानदार प्रदर्शन….

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close