रद्द हो सकती है राहुल गांधी की सदस्यता ? BJP सांसद ने प्रस्ताव पेश करने दिया नोटिस
नई दिल्ली। Rahul Gandhi News: पिछले कई दिनों से संसद बजट सत्र में राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है। वहीं आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद हंगामा शुरू हो गया और कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, राजनीति को मार्शल आर्ट से जोड़ते हुए कहा कि जैसे खेल में ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ होती है, वैसे ही राजनीति में भी कई अदृश्य तकनीकें काम करती हैं- बस वे दिखाई नहीं देती।
उनके इस बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की आपत्ति के बाद राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। यदि मामला औपचारिक रूप से सदन में आता है और आगे बढ़ता है, तो यह राहुल गांधी के लिए संसदीय और कानूनी दोनों स्तरों पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यहां तक कि उनकी सांसदी पर भी संकट आ सकता है।
बता दें कि, हर सांसद के पास कुछ विशेषाधिकार होते हैं जिसमें भाषण देने का अधिकार,सिविल मामलों में गिरफ्तारी से बचाव जैसे अधिकार हैं। कोई सदस्य, संस्था या व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन करता है या सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन कहा जाता है। अगर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर हो जाता और सदन चाहे तो राहुल गांधी को सदन से निष्कासित किया जा सकता था फिर ऐसे हालात में उनकी सदस्यता भी जा सकती थी।
Rahul Gandhi News: वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सोरोस फाउंडेशन व देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और नियम 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने व भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।
सोरोस फाउंडेशन व देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और नियम 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने व भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया। pic.twitter.com/E4aT8hHUhN
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 12, 2026




