
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डॉक्टरों के हित बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी-
पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह
पीजी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह…— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 5, 2023
Advertisement




