शराब घोटाले मामले में 28 आबकारी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पर हुए रिहा
रायपुर। Liquor Scam Case: बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आज 28 आबकारी अधिकारी रायपुर की EOW कोर्ट में पेश हुए। सभी अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अग्रिम जमानत के कागजात लेकर कोर्ट पहुंचे थे। जहां कोर्ट ने उन्हें 1-1 लाख रुपए का जमानत पट्टा जमा करने पर जमानत दी ।
बता दें कि, हाईकोर्ट से 18 अगस्त को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सभी अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। ये सभी अधिकारी शराब घोटाले के सिंडिकेट में शामिल थे। जिन पर आरोप है कि, इन्होंने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध कमाई की। जिन्हें राज्य सरकार ने पहले ही निलंबित कर दिया था और अगस्त के अंतिम सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अग्रिम जमानत की मंजूरी दी थी।
Liquor Scam Case: EWO से मिली जानकारी के अनुसार, 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। जिसमें इस घोटाले में शामिल आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश किया गया, जिनमें से 7 रिटायर हो चुके हैं और 22 निलंबित किए गए हैं। जिनपर 80 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप है। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी 28 अफसरों को शर्तों के साथ जमानत दी थी।




