Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर। जंगल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक 11 जून को दोपहर से घर से निकले थे, घने जंगल में जाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने गांव से 4-5 किमी दूर पहाड़ी इलाके में जाकर आत्महत्या की थी। दोनों का शव पेड़ में एक ही फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक युवक का नाम रंजीत (28) और युवती का नाम लखवंतीन (23) बताया जा रहा है। थाना प्रभारी तेज वर्मा के अनुसार दोनों ही मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का प्रेम संबंध था। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। ग्राम कुडाल के पहाड़ी के दूसरी ओर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close