Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

बिरनपुर हिंसा : घर में आग लगाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा। बेमेतरा हिंसा के दौरान बिरनपुर में एक घर में आग लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close