Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरमनोरंजन

अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले उनके दफ्तर में बीएमसी की तोड़फोड़

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना के दफ्तर के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंच गई है और अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इस बीच कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना कहा है। बीएमसी अफसरों का कहना है कि कंगना के दफ्तर के अंदर कई अवैध निर्माण किए गए हैं और इसलिए कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि मुंबई जाने के लिए कंगना चंडीगढ़ से फ्लाइट से रवाना हो गई है। कंगना के साथ बहन रंगोली चंदेल, निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी उनके साथ हैं। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ दस्ते ने मंगलवार देर रात मनाली पहुंचकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही बीएमसी टीम ने कंगना के दफ्तर का मुआयना किया था और पाया था कि ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कई अवैध निर्माण किया गया है। यह दफ्तर कंगना रनोट के स्वामित्व वाली मणिकर्णिका प्रोडक्शंस का है। इसका मतलब है कि कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले उनके दफ्तर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close