Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने उत्साहपूर्वक दी परीक्षा

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में आज जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा का आयोजन किया गया। इस महापरीक्षा में पढना लिखना अभियान के अतर्गत जिले के चारो विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्र के ऐसे प्रौढ शिक्षार्थियों जिन्होंने आखरझांपी का 120 घंटे का अध्ययन पूर्ण कर लिया था, ऐसे शिक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मलित हुए। उल्लेखनीय है कि महापरीक्षा अभियान के अंतर्गत 70 वर्षीय रेवचन बोरकर ने प्राथमिक शाला गोगांव ने अपूर्व उत्साह के साथ उम्र को धता दिखाते हुए परीक्षा दी। वहीं अमलीडीह वार्ड में बुधारू राम के साथ उनकी छह बहुओं स्वाती, हिना, तारिणी, राधिका, पार्वती और दुर्गेश्वरी परीक्ष में शामिल होकर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

परीक्षा अभियान में शिक्षार्थियों का हौसला बढाने के लिए एस.सी.ई.आर.टी के सहायक संचालक डॉ. योगेश शिवहरे तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के सहायक संचालक प्रशांत पाण्डेय ने शासकीय प्राथमिक शाला गोगांव का औचक निरीक्षण किया तथा शिक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी एव जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारे के नेतृत्व में आहूत महापरीक्षा अभियान के तहत परीक्षा को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा संजयपुरी गोस्वामी, तिल्दा बीआर. देवांगन, आरंग डेजी ईरानी, अभनपुर मिखाईल मिज एवं संबंधित संकुल स्रोत समन्वयक एवं प्रधानपाठको का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close