Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, वार्षिक उत्सव में बेचे एक्सपायरी डेट के मिक्सर कुरकुरे बिस्किट, मचा बवाल

दुर्ग। Durg Royal Academy School: दुर्ग जिले के ग्राम पउवारा में संचालित रॉयल एकेडमी स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान स्टॉल लगाकर एक्सपायरी डेट के मिक्सचर, कुरकुरे और बिस्किट बेचे जा रहे थे। इतना ही नहीं, कार्यक्रम में तैयार किए गए भोजन में उपयोग किए गए मसालों के भी एक्सपायरी होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्सव में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और पालक मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अभिभावकों की नजर खाद्य सामग्री की एक्सपायरी तारीख पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और स्कूल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि आपत्ति जताने पर संतोषजनक जवाब देने के बजाय कथित तौर पर कहा गया कि “हम अपने स्कूल में कुछ भी बेचें, आपको क्या?” इस बयान के बाद पालकों का आक्रोश और बढ़ गया।

Durg Royal Academy School: मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी स्कूल पहुंच गए। काफी देर तक विवाद और नारेबाजी होती रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और स्कूल संचालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्कूल संचालकों के रूप में अकरम और गुल शरीफ का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close