Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुरहादसा

CG ACCIDENT : हैदराबाद से रायपुर आ रही यात्री बस पलटी, 15 यात्री घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

राजनांदगांव। चिचोला चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हैदराबाद से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हंस ट्रेवेल्स की UP 75 AT0937 की स्लीपर बस हैदराबाद से सुबह करीब 10 बजे रायपुर की ओर आ रही थी। बस नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन की टीम पहुंची है। इसके बाद बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close