Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

NHM भर्ती घोटाले की जांच पूरी, FIR दर्ज करने स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र…

सूरजपुर- सूरजपुर मे स्वास्थय विभाग मे नर्सिंग आफिसर एन एच एम के भर्ती घोटाले कि जांच पूरी हो गयी है. जहां फर्जी दस्तावेज लगाकर पात्र अभ्यर्थीयो मे 36 अभ्यर्थीयो के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है.

जिन पर एफ आई आर दर्ज करने स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर दिया है. दरअसल सूरजपुर मे नर्सींग आफीसर के पदो पर भर्ती के लिए 1 नवंबर को दस्तावेज जमा कराए गए थे. जिसके आधार पर मेरीट लिस्ट निकाली गयी थी.

जहां मेरीट लिस्ट मे गङबङी देख दुसरे अभ्यर्थीयो ने जमकर हंगामा किया था और लिखित शिकायत भी दी थी. ऐसे मे सूरजपुर कलेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के आदेश के साथ जांच के आदेश स्वास्थ अधिकारी को दिए थे. जहां जांच में 36 अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है.

जहां सीएमएचओ सूरजपुर ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ राज्य नर्सिंग काउंसिल को पत्र लिख कर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने पत्र लिखा गया है. वही सुरजपुर एसपी को भी पत्र लिख कर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग किए है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close