Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने DRG जवान के भाई पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, DRG जवान को मारने की मंशा से पहुंचे थे नक्सली….

छत्‍तीसगढ़ में पुलिस फोर्स लगातार नक्‍सलियों को नुकसान पहुंचा रही है। नक्‍सली मुठभेड़ में कई नक्‍सली मारे गए हैं। इसी के कारण नक्‍सली बौखला गए हैं। उन्‍होंने अब ग्रामीणों की हत्‍या करना शुरू कर दिया है।
इसी के चलते दंतेवाड़ा जिले के हिरोली गांव में नक्सलियों ने DRG जवान के घर हमला (Naxalite Attack in Dantewada) कर दिया। जहां जवान के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। करीब 10 नक्‍सली जवान की हत्‍या करने की मंशा से पहुंचे थे। युवक की हालत गंभीर है, जिसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा (Naxalite Attack in Dantewada) जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के गांव हिरोली गांव में डीआरजी जवान का घर है। मंगलवार की रात नक्‍सली DRG जवान को मारने गए थे, लेकिन उन्‍होंने उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके से नक्‍सली भाग निकले।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close