छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 16 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर छोड़ा हिंसा का रास्ता
नारायणपुर। Maoists Surrendered: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहांं केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों से 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली लंका और डूंगा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय थे।
बता दें कि, वर्ष 2025 में अब तक कुल 164 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और समाज की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। लगातार सर्चिंग अभियान के दबाव और सरकार की नीति के चलते नक्सलि आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Maoists Surrendered: इससे पहले भी नारायणपुर में 8 लाख के इनामी नक्सली डॉक्टर सुखलाल समेत आठ माओवादियों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

Advertisement




