सर्किट हाउस में मारपीट के मामले पर मंत्री केदार कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बताया मनगढ़ंत घटना, कांग्रेस पर भी कसा तंज
जगदलपुर। Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक विवाद हो गया। जहां एक कर्मचारी ने वन एवं परिवहन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। जिसमें कहा गया कि, मंत्री ने देर से दरवाजा खोलने पर नाराज हो गए। वहीं इस मामले पर मंत्री केदार कश्यप का बया समाने आया है।
मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया ग्रुप में जानकारी देते हुए कहा कि, उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को फटकार लगाई थी, किसी के साथ हाथापाई नहीं की। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। कांग्रेस के लोग बिना मुद्दे के इस तरह के झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस राजनीति चमकाने का काम कर रही है।
क्या था पूरा मामला
Jagdalpur News: बता दें कि,कर्मचारी खितेन्द्र पांडेय ने बताया कि, वह जगदलपुर के सर्किट हाउस में 20 साल से काम कर रहा है। शनिवार रात वो नाश्ता बना रहा था इस दौरान मंत्री केदार कश्यप के पीएसओ ने उसे बुलाया और कहा कि,मंत्री जी उसे बुला रहे हैं। मैं जब गया तो मंत्री केदार ने मुझसे कहा कि तुमने कमरा क्यों नहीं खोला? कहते हुए गाली-गलौज कर मेरे साथ मारपीट की।




