Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करने 2 दिवसीय “शुभ मुहर्त” प्रदर्शनी का उद्घाटन

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका पूजा शिल्पकार व निशा शर्मा ने बताया कि आधुनिक वातावरण में स्वावलंबी महिलाओं को आगे बढ़ाने की मंशा से उनकी प्रतिभा को आमजन तक पहुँचाने का कार्य इस प्रदर्शनी के माध्यम से किया जाएगा।

शिल्पकार ने बताया की प्रदर्शनी के माध्यम से ऐसी महिलाएं जो घर से आर्टिफिशयल ज्वेलरी,साड़ी, सूट, गाउन, कॉस्मेटिक, स्वादिष्ट व्यंजन व स्वदेशी वस्तुओं से चीज़े बनाती है। उन्हें उनके इस घरेलू उद्योग को नई उड़ान मिलेगी। एक ही छत के नीचे करवाचौथ-दीपावली में उपयोग होने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगने से महिलाओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कविता राठी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली महिलाओं के लिए लक्की ड्रा सहित फ्री मेहँदी की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। इसके पूर्व भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां महिलाओं को आम जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, आयोजिका निशा शर्मा ने निरंतर इस प्रकार के आयोजन करवाने की बात कही है जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़े व उन्हें घरेलू व लघु व्यापार में मदद मिल सके।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close