Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

Raipur News: ‘देश की 140 करोड़ जनता नहीं करेगी माफ’ PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में डिप्टी सीएम ने की निंदा

रायपुर। Raipur News: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी माता को लेकर किए गए अभद्र टिप्पणी के मामले से इस समय सियासत तेज हो गई है। जिसे लेकर भाजपा पार्टी के लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं अब इस मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव का भी बयान सामने आया है।

साव ने कहा कि, दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के मंच से, देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी माता जी पर जिस अपमानजनक भाषा का प्रयोग हुआ है वो घोर निंदनीय है और लोकतंत्र में अक्षम्य है। देश की 140 करोड़ जनता इस कृत्य के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Raipur News: वहीं सीएम साय ने भी कहा था कि,‘कांग्रेस हमेशा से समाज के पिछड़े और आदिवासियों का अपमान करती रही है। मोदीजी को भी बार-बार इसलिए ही गालियाँ देते रहते हैं ये क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। दिन-रात बिना थके, बिना रुके कार्य करने वाले, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को कांग्रेस/राजद के राजनीतिक मंच से मोदीजी को गाली देने की जितनी भर्त्सना की जाय वह कम है। बिहार की जनता निश्चित ही कांग्रेस-राजद को इस हरकत पर मुंहतोड़ जवाब देगी।’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close