
भिलाई : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 10 मई को फेसबुक पर किए गए विवादास्पद पोस्ट को लेकर भाजपाइयों ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बृजमोहन सिंह ने ईश्वर दुबे नामक व्यक्ति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गाली-गलौज और आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। भाजपा नेता शारदा गुप्ता के नेतृत्व में इस मामले की तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं।
Read More : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू, आज होगा इंटरव्यू
गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया। भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया में की गई टिप्पणियों को लेकर गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Read More : छत्तीसगढ़ में कोविड के 4 नए मरीज मिले, रायपुर बना हॉटस्पॉट, बिना ट्रैवल हिस्ट्री के बढ़ रहे केस
भीड़ बढ़ने पर किया गया थाने से स्थानांतरण
थाने में बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। हालात को देखते हुए पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने स्थानांतरित कर दिया।
बता दें कि बृजमोहन सिंह साडा (भिलाई नगर विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर भी इस गिरफ्तारी को लेकर बहस जारी है।




