Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

स्कूलों में फेयरवेल पार्टी पर बाल संरक्षण आयोग सख्त, बिना सूचना नहीं होगा कोई फंक्शन, निर्देश जारी

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने स्कूलों में आयोजित होने वाली फेयरवेल पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने लोक शिक्षण संचालनालय, प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।

आयोग ने स्पष्ट कहा है कि, यदि फेयरवेल पार्टी या अन्य आयोजन विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किए जा रहे हों, तो कार्यक्रम से पूर्व शाला प्रबंधन को सूचना देना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व अनुमति या जानकारी के किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।इसके साथ ही आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल निर्धारित किया जाए। सभी कार्यक्रम शिक्षकों की निगरानी में गरिमामय और सुरक्षित तरीके से संपन्न हों।

Raipur News: आयोग ने कहा कि, शाला प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट या गतिविधियां न हों, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो। इस निर्देश के बाद प्रदेश भर के स्कूलों में फेयरवेल और अन्य छात्र आयोजनों को लेकर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ने की संभावना है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close