
जशपुर। बिलासपुर के बाद अब जशपुर जिले से फूड पॉइज़निंग की खबर सामने आई है। यहां 11 आदिवासी बच्चे देर रात उल्टी-दस्त से बीमार हुए है। सभी बच्चों को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिले मिड-डे मील का खाना खाने से बच्चे बीमार हुए हैं।
मंगलवार की दोपहर 11 पहाड़ी कोरवा बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी बच्चे उलटी-दस्त करने लगे। बच्चों की स्थिति को देखते हुए उसी समय एंबुलेंस से सभी को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां बच्चों का इलाज जारी है। बच्चों की हालत अभी ठीक बताई जा रही वहीं अन्य बच्चों की भी जांच जारी है । स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने कलेक्टर रितेश अग्रवाल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर रात में ही एसडीएम, तहसीलदार सीईओ और बीएमओ के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई।
परिजनों का आरोप है कि सभी बच्चों ने दिन में आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाला रेडी-टू ईट भोजन खाया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। इस बात पर सैंपल को जांच के लिए भेजकर मामले का पता जा रहा है।




