
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा इलाके में चल रहे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को अब तक 19 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इन 19 शवों में 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में संगठन के शीर्ष स्तर के कई बड़े चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं।
दो वांछित नक्सल नेताओं की हुई पहचान
अब तक जिन शवों की पहचान की गई है, उनमें:
- काकुरी पंडन्ना उर्फ जगन – दक्षिण ज़ोनल कमेटी मेंबर एवं गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी
- वागा पोडियामी रमेश – डिवीजनल कमेटी मेंबर एवं कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी
शेष शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। संभावना है कि इनमें और भी बड़े नक्सली कमांडर शामिल हो सकते हैं।
ऑपरेशन पर दिल्ली से नजर
कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों, जो नक्सलियों का अंतिम ठिकाना मानी जाती हैं, वहां सुरक्षाबलों ने चौतरफा घेराबंदी कर रखी है। इस ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि:
- सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह खुद दिल्ली से ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।
- छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज भी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग में जुटे हैं।
मिशन में शामिल बल
इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं:
- DRG (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड)
- कोबरा कमांडो
- CRPF (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल)
- STF (विशेष कार्य बल)
इन जवानों ने नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर करारा जवाब दिया है।
Advertisement




