Breaking news
Advertisement
Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

महादेव घाट में हुए झगड़े के बाद बड़ा खुलासा : प्रदेश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क उजागर

 

रायपुर : महादेव घाट इलाके में बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए झगड़े और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जब जांच में जुटी, तो राज्य के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन युवतियों के मोबाइल खंगालने पर चौंकाने वाला सच सामने आया।

पुलिस को मोबाइल में 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त हैं। मोबाइल से अश्लील वीडियो, फोटो और सौदेबाजी से जुड़े चैट भी बरामद हुए हैं। ये लड़कियां प्रदेश के विभिन्न शहरों से रायपुर आती थीं और फार्म हाउस, पब व निजी पार्टियों में शामिल होती थीं।

READ MORE : इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या: पत्नी सोनम पर ही सुपारी किलिंग का आरोप, 17 दिन बाद गाजीपुर में मिली

 

8 लड़कियां हिरासत में, पूछताछ जारी
डीडी नगर पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर इस रैकेट से जुड़ी 8 महिलाओं और लड़कियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह रैकेट रायपुर के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर तक फैला हुआ है। इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की लड़कियां भी शामिल हैं।

वेडिंग इवेंट और पार्टी की आड़ में चलता था धंधा
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लड़कियां वेडिंग इवेंट और पार्टी ऑर्गेनाइज करने के नाम पर बुलवाई जाती थीं। आउटर कॉलोनियों में किराए के फ्लैट लिए गए थे, जहां ये युवतियां रुकती थीं और वहीं से गाड़ियों में बैठकर पार्टियों में पहुंचती थीं। कुछ मामलों में इन लड़कियों को 10,000 रुपये प्रति इवेंट के हिसाब से दूसरे राज्यों से भी मंगवाया जाता था।

 

READ MORE : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: इतना सस्ता हुआ सोना, जानें प्रमुख शहरों में क्या हैं दाम

बड़े कारोबारियों से संपर्क
जांच में यह भी सामने आया है कि रैकेट में शामिल कई लड़कियों के संपर्क बड़े कारोबारियों और हाई-प्रोफाइल लोगों से हैं। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल डेटा की गहन जांच कर रही है।

मामला कैसे सामने आया?
महादेव घाट की एक पार्टी में हुए विवाद के बाद जब पुलिस ने लड़कों की शिकायत पर कार्रवाई की और लड़कियों से पूछताछ शुरू की, तब दूसरी ओर से एक वीडियो सामने आया। इसके आधार पर जब लड़कियों की जांच की गई, तो पूरे रैकेट की परतें खुलने लगीं।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क को ट्रेस कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह मामला प्रदेशभर में हलचल मचा रहा है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close