Breaking news
Advertisement
Sportsदेश

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में, फैंस बोले – अब आप ही समझाओ गुरूजी!

 

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के 24 घंटे के भीतर विराट कोहली अपने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। यह कोई पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का ने अपने जीवन के अहम फैसलों से पहले वृंदावन पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया हो।

इस बार टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद दोनों महाराज जी से मिलने पहुंचे, और यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज विराट से बातचीत कर रहे हैं।

 

एक वायरल वीडियो में महाराज जी विराट से पूछते हैं, “प्रसन्न हो?” इस पर विराट मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “ठीक हैं।” इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं, “ठीक ही रहना चाहिए। वैभव या यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं है, असली कृपा तब होती है जब चिंतन बदलता है और संत समागम होता है।”

इस मुलाकात के वीडियो पर हजारों फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग विराट के संन्यास से दुखी नजर आए और उन्होंने विराट से अपना फैसला वापस लेने की अपील की। एक यूजर ने लिखा, “गुरुजी, आप ही समझाओ विराट को… रिटायरमेंट वापस ले लें।” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “क्या हुआ तेरा वादा, जो 10,000 रन बनाना था भैया?”

 

वीडियो में अनुष्का शर्मा भी भावुक नजर आईं। उनकी नम आंखें यह बताने के लिए काफी थीं कि इस कपल का प्रेमानंद महाराज से कितना गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है। यह मुलाकात विराट कोहली के करियर के एक युग के समाप्त होने और एक नए अध्यात्मिक चरण की शुरुआत का प्रतीक बन गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close